| भारत में ट्रैक्टर | एचपी | एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|---|
| पॉवरट्रैक यूरो 42 प्लस पॉवरहाउस | 47 एचपी | ₹7.55 लाख - ₹7.75 लाख* |
| फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स 4WD | 55 एचपी | ₹9.74 लाख - ₹10.17 लाख* |
| पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस लोडमैक्स | 47 एचपी | ₹7.45 लाख - ₹7.70 लाख* |
| फार्मट्रैक 50 पॉवरमैक्स | 50 एचपी | ₹8.45 लाख - ₹8.85 लाख* |
| फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स | 50 एचपी | ₹7.30 लाख - ₹7.90 लाख* |
| फार्मट्रैक 6055 पॉवरमैक्स | 60 एचपी | ₹9.30 लाख - ₹9.60 लाख* |
| फार्मट्रैक 45 क्लासिक सुपरमैक्स | 45 - 48 एचपी | ₹8.10 लाख - ₹8.32 लाख* |
| पॉवरट्रैक 434 प्लस लोडमैक्स | 35 एचपी | ₹5.35 लाख - ₹5.55 लाख* |
Mahindra tractor price in India starts from ₹ 2.59 lakh and goes up to ₹ 18.19 lakh*. 2WD tractors, ranging from 11 HP to 95 HP, are available on Tractor Junction, making it the ideal platform for those seeking the best in India. Our platform has listed power-packed tractors with complete information such as 2WD tractor price, warranty and features. For a powerful 2WD tractor, some of the trusted brands in India are Mahindra, Sonalika, Swaraj, John Deere and more. Farmers can choose from the best 2WD models like the Swaraj 744 xt, Swaraj 855, Mahindra 575 di xp plus, Farmtrac 45, John Deere 5310, and more.
कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी की स्थापना जापान में 1890 में गोशिरो कुबोटा के द्वारा की गई थी। यह दुनिया की सबसे पुरानी ट्रैक्टर कंपनियों में से एक है।
भारत में कंपनी का मालिकाना हक कुबोटा कॉर्पोरेशन (जापान) के पास था। दिसंबर 2008 में कुबोटा इंडिया, कुबोटा कॉर्पोरेशन (जापान) की सहायक कंपनी के रूप में अस्तित्व में आई। अपने गठन के बाद से, कुबोटा इंडिया ने बहुत अच्छी और मजबूत क्लालिटी वाले ट्रैक्टरों का निर्माण किया है। इसके ट्रैक्टर भारत और जापान, दोनों जगह बनाए जाते हैं।
कुबोटा ट्रैक्टर की बाजार में हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसके सभी ट्रैक्टर मॉडल किसी भी स्थिति में बेहतरीन काम करने में सक्षम हैं। यह ब्रांड भारत में सबसे लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर का उत्पादन करता है।
कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत 4,66,000* रुपये से शुरू होकर 11,89,000* रुपये तक जाती है। कृपया ध्यान दें कि राज्य करों एवं सब्सिडी में अंतर के कारण अंतिम कुबोटा ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न हो सकती है। अपडेटेड प्राइस की जानकारी के लिए, हमसे कभी भी संपर्क कर सकते हैं।
कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की कीमत 4,66,000* रुपये से लेकर 6,29,000* रुपये के बीच है।
34 से 50 एचपी रेंज के अन्य मॉडलों के कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत 7,45,000* रुपये से शुरू होकर 11,89,000* रुपये तक जाती है।
सबसे सस्ता कुबोटा ट्रैक्टर मॉडल कुबोटा नियोस्टार A211N-NT है, जो 4,66,000* रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। सबसे महंगा कुबोटा ट्रैक्टर मॉडल कुबोटा एमयू 5502 4WD है, जो 11,35,000 रुपये* से 11,89,000 रुपये* की कीमत पर उपलब्ध है।
कुबोटा नियोस्टार A211N: यह कुबोटा मिनी ट्रैक्टर 21 एचपी इंजन में आता है। यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है-कुबोटा नियोस्टार A211N - ऑप्टिमल विड्थ और कुबोटा नियोस्टार A211N - नैरो ट्रैक। इन दोनों मॉडलों की कीमत 4,66,000* रुपये से शुरू होती है।
कुबोटा नियोस्टार B2441: यह 1123 सीसी की इंजन क्षमता वाला 24 एचपी का ट्रैक्टर है। इस कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत 5,76,000* रुपये से शुरू होती है।
कुबोटा नियोस्टार B2741S: यह मॉडल 27 एचपी इंजन से लैस है। इसकी कीमत 6,27,000* रुपये से शुरू होती है।
कुबोटा एमयू 4501: यह कुबोटा ट्रैक्टर भारत में सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक है, जो 45 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। यह 2WD और 4WD दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 8,30,000* रुपये से लेकर 8,40,000* रुपये के बीच है।
कुबोटा एमयू 5502: यह 2434 सीसी की इंजन क्षमता वाला 50 एचपी का ट्रैक्टर है। यह 2WD और 4WD दोनों वैरिएंट में आता है। इस मॉडल की कीमत 9,59,000* रुपये से लेकर 9,86,000* रुपये* के बीच है।
कुबोटा के पास देशभर में करीब 350 से ज़्यादा डीलरों का नेटवर्क है। आप कुबोटा ट्रैक्टर डीलर्स पेज पर अपने नज़दीकी कुबोटा डीलर का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
कुबोटा ट्रैक्टर भरोसेमंद होने के साथ मल्टी-टास्किंग होते हैं। इसलिए, कम बजट वाले किसानों के लिए सेकंड-हैंड कुबोटा ट्रैक्टर बेहतर विकल्प हो सकता है। हमारे पास सेकंड-हैंड कुबोटा ट्रैक्टरों के लिए एक अलग पेज है, जहाँ आप अलग-अलग पुराने कुबोटा ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो बेहतरीन कंडीशन में होने के साथ किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं।
अगर आप नया या सेकंड-हैंड कुबोटा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, लेकिन क्रेडिट संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो ट्रैक्टरकारवां से संपर्क करें। हम आपकी सभी क्रेडिट संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मौजूद हैं। कुबोटा ट्रैक्टर पर ट्रैक्टर लोन लेना आसान और तनाव-मुक्त है।
ट्रैक्टरकारवां बाजार में सबसे अच्छे पोर्टल में से एक है, जो कुबोटा ट्रैक्टरों के लिए वन-स्टॉप सोल्यूशन प्रदान करता है। हमारा यह पोर्टल कुबोटा ट्रैक्टरों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करता है, जिसमें कुबोटा 4WD ट्रैक्टर, कुबोटा मिनी ट्रैक्टर एवं कुबोटा इम्प्लीमेंट की जानकारी शामिल हैं। हम नियमित रूप से यहाँ जानकारी अपडेट करते हैं ताकि ग्राहकों को वास्तविक जानकारी मिल सके।
हमारे पोर्टल पर एक कंपेयर ट्रैक्टर टूल है, जिसका उपयोग कर आप दो कुबोटा ट्रैक्टरों की स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, एवं कीमतों सहित अन्य की तुलना कर सकते हैं। कुबोटा ट्रैक्टरों के बारे में व्यापक समझ हासिल करने के लिए आप कुबोटा ट्रैक्टर वीडियो भी देख सकते हैं।
भारत में 2025 में कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत 4,66,000* रुपये से लेकर 11,89,000* रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
कुबोटा एमयू 4501 खेती के लिए सबसे बेहतर ट्रैक्टर माना जाता है।
कुबोटा ट्रैक्टर की एचपी रेंज 21 से 50 तक है।
कुबोटा नियोस्टार A211N भारत में सबसे सस्ता है।
कुबोटा MU 5502 4WD भारत में सबसे महंगा है।
पांच से आठ लाख प्राइस रेंज के अंतर्गत कुबोटा MU 4501, कुबोटा L3408, एवं कुबोटा नियोस्टार B2741S ट्रैक्टर बेस्ट माने जाते हैं।
कुबोटा नियोस्टार A211N सबसे ज़्यादा ईंधन कुशल कुबोटा ट्रैक्टर है।
आप अपने नज़दीकी कुबोटा डीलर का विवरण प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टरकारवां के कुबोटा ट्रैक्टर डीलर पेज पर जा सकते हैं।
कुबोटा MU 5501 एवं कुबोटा MU 5501 4WD बंद हो चुके कुबोटा ट्रैक्टर हैं।
कुबोटा ट्रैक्टर 5 साल की वारंटी अवधि के साथ आते हैं।