| भारत में ट्रैक्टर | एचपी | एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|---|
| ऐस DI 550 स्टार | 50 एचपी | ₹6.75 लाख - ₹7.20 लाख* |
| ऐस DI 450 स्टार | 45 एचपी | ₹6.40 लाख - ₹6.90 लाख* |
| ऐस DI 350 स्टार | 39 एचपी | ₹5.55 लाख - ₹5.95 लाख* |
| ऐस DI 7575 2WD | 74.8 एचपी | ₹9.20 लाख - ₹9.46 लाख* |
| ऐस DI 9000 4WD | 88.4 एचपी | ₹15.60 लाख - ₹15.75 लाख* |
| ऐस DI 550 NG 4WD | 50 एचपी | ₹6.95 लाख - ₹8.15 लाख* |
| ऐस DI 6565 4WD | 61.2 एचपी | अधिक जानकारी प्राप्त करें* |
| ऐस वीर 3000 4WD | 26 एचपी | अधिक जानकारी प्राप्त करें* |
Mahindra tractor price in India starts from ₹ 2.59 lakh and goes up to ₹ 18.19 lakh*. 2WD tractors, ranging from 11 HP to 95 HP, are available on Tractor Junction, making it the ideal platform for those seeking the best in India. Our platform has listed power-packed tractors with complete information such as 2WD tractor price, warranty and features. For a powerful 2WD tractor, some of the trusted brands in India are Mahindra, Sonalika, Swaraj, John Deere and more. Farmers can choose from the best 2WD models like the Swaraj 744 xt, Swaraj 855, Mahindra 575 di xp plus, Farmtrac 45, John Deere 5310, and more.
ऐस, एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड, भारत की अग्रणी मटेरियल हैंडलिंग और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट निर्माता कंपनी है। यह भारत में न केवल ट्रैक्टरों के लिए बल्कि भारी मशीनरी के लिए भी एक प्रसिद्ध ब्रांड है। यह टॉवर क्रेन एवं मोबाइल क्रेन सेगमेंट में बाजार में बड़ी हिस्सेदारी के साथ मॉडर्न तकनीक वाले प्रोडक्ट्स का निर्माण करता है। भारत में ऐस ट्रैक्टर 15 से 90 एचपी रेंज में उपलब्ध हैं।
ऐस की स्थापना 1995 में फरीदाबाद में कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट डोमेन के अनुभवी प्रोफेशनल्स द्वारा की गई थी। आज, इसके फरीदाबाद प्लांट में सालाना 9000 ट्रैक्टर बनाने की क्षमता है।
ऐस वीर 20: यह ऐस मिनी ट्रैक्टर 15 एचपी इंजन एवं 863.5 cc की इंजन क्षमता से लैस है। इसकी कीमत रूपये 3,30,000* से रूपये 3,60,000* के बीच है।
ऐस DI 305 NG: यह मॉडल 1800 RPM पर 25 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। इस मॉडल की कीमत रूपये 4,35,000* से रूपये 4,55,000* तक है।
ऐस वीर 3000 4WD: यह ब्रांड का नवीनतम मिनी ट्रैक्टर है, जो 3-सिलेंडर इंजन के साथ आता है। इसकी इंजन क्षमता 1318 CC है, और यह 26 एचपी पॉवर देता है।
ऐस DI 450 NG: इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2858 CC है। 2000 RPM पर यह 45 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। इस ऐस ट्रैक्टर की कीमत रूपये 6,40,000* से रूपये 6,90,000* के बीच है।
ऐस DI 550 NG: यह 3065 CC की क्षमता वाले शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इसका इंजन एचपी 50 है, जो 2100 RPM पर उत्पन्न होता है। इसकी कीमत रूपये 6,55,000* से रूपये 6,95,000* के बीच है।
ऐस DI 6565: यह ट्रैक्टर 4-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 2200 RPM पर पर 61 एचपी पॉवर जनरेट करता है। इस ऐस ट्रैक्टर की कीमत रूपये 9,90,000* से रूपये 10,45,000* के बीच है।
ऐस DI 6500 2WD: इस ऐस ट्रैक्टर में नेचुरली एस्पिरेटेड डीजल इंजन है, जो 2200 RPM पर चलने पर 61.2 एचपी पॉवर पैदा करता है इस मॉडल की कीमत 7,35,000* रुपये से लेकर 7,85,000* रुपये के बीच है।
भारत में ऐस ट्रैक्टर की कीमत 3,30,000* रुपये से लेकर 15,75,000* रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। राज्य करों एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी में अंतर के कारण ऑन-रोड कीमत एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न हो सकती है।
भारत में ऐस वीर 20 सबसे सस्ता ऐस ट्रैक्टर है, जिसकी कीमत 3,30,000* रुपये से लेकर 3,60,000* रुपये तक है, और ऐस DI 9000 4WD भारत में सबसे महंगा ऐस ट्रैक्टर है, जिसकी कीमत 15,60,000* रुपये से लेकर 15,75,000* रुपये तक है।
पूरे भारत में ऐस की 100 से ज़्यादा डीलरशिप हैं। आप हमारे पोर्टल के डीलर्स सेक्शन में जाकर अपने नजदीकी ऐस ट्रैक्टर डीलर का विवरण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने नजदीकी ऐस ट्रैक्टर डीलरशिप के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैक्टरकारवां सेकंड-हैंड ऐस ट्रैक्टरों का हब भी है। यहाँ, हमनें कई पुराने ऐस ट्रैक्टरों को उनकी पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमतों के विवरण के साथ सूचीबद्ध किया है। हम पुराने ट्रैक्टर लोन भी देते हैं। इसलिए, अगर आप EMI पर कोई भी पुराना ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो हमसे सीधे संपर्क करें।
ट्रैक्टरकारवां एक भरोसेमंद स्रोत है, जो ऐस ट्रैक्टरों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करता है। यहाँ किसी खास ऐस ट्रैक्टर मॉडल की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक, सारी जानकारी मिलेगी। हमारे पास एक तुलना ट्रैक्टर टूल भी है, जिसका इस्तेमाल दो ट्रैक्टर मॉडल की कीमतों और स्पेसिफिकेशन की आपस में तुलना करने के लिए किया जा सकता है। अगर आप ऐस ट्रैक्टर का वीडियो देखना चाहते हैं, तो हमारे वीडियो सेक्शन पर जाएँ। इसके अलावा, हम सबसे अच्छी ब्याज दरों पर ट्रैक्टर लोन भी देते हैं। इसलिए, अगर आप हमारी लोन सुविधा के बारे में ज़्यादा जानना चाहते हैं, तो अभी हमसे संपर्क करें।
भारत में ऐस ट्रैक्टर की कीमत 3,30,000* रुपये से लेकर 15,75,000* रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
ऐस ट्रैक्टरों की एचपी रेंज 15 से 90 है।
सबसे महंगा मॉडल ऐस DI 9000 4WD है।
ऐस वीर 20 भारत में सबसे सस्ता ऐस ट्रैक्टर है।