भारत में मिनी ट्रैक्टर्स

भारत में मिनी ट्रैक्टर की कीमत 2,59,700 रुपये* से शुरू होकर 9,76,260 रुपये* (एक्स-शोरूम) तक जाती है। सबसे सस्ता मिनी ट्रैक्टर स्वराज कोड है, जिसकी कीमत रूपये 2,59,700* से रूपये 2,65,000* के बीच है, एवं सबसे महंगा महिंद्रा OJA 3140 4WD है, जिसकी कीमत रूपये 7,69,600* से रूपये 8,09,600* के बीच है। ट्रैक्टरकारवां पर 11 से 40 एचपी सेगमेंट में 95 से अधिक मिनी ट्रैक्टर सूचीबद्ध किए गए हैं। 2024 में, महिंद्रा ने अपनी OJA सीरीज़ लॉन्च की, जिसमें 21 से 40 एचपी रेंज के मिनी ट्रैक्टर शामिल हैं। ये ePTO, GPS, डीजल मॉनिटरिंग एवं ऑटो स्टार्ट जैसी कई उन्नत सुविधाओं के साथ आते हैं। हाल ही में, स्वराज ट्रैक्टर्स ने मैक्स कूल रेडिएटर तकनीक के साथ सबसे नया मिनी ट्रैक्टर मॉडल, "टारगेट 625" लॉन्च किया।

लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर्स ट्रैक्टर

भारत में ट्रैक्टर एचपी एक्स-शोरूम कीमत
स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड 25 - 30 एचपी ₹4.98 लाख - ₹5.35 लाख*
स्वराज कोड 11.1 एचपी ₹2.59 लाख - ₹2.65 लाख*
स्वराज 717 15 एचपी ₹3.39 लाख - ₹3.49 लाख*
महिंद्रा युवराज 215 NXT 15 एचपी ₹3.30 लाख - ₹3.50 लाख*
कैप्टन 280 DI 4WD 28 एचपी ₹4.98 लाख - ₹5.41 लाख*
न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 17 एचपी अधिक जानकारी प्राप्त करें*
स्वराज टारगेट 625 25 एचपी अधिक जानकारी प्राप्त करें*
प्रीत 26 4WD 26 एचपी अधिक जानकारी प्राप्त करें*
और देखें

मिनी ट्रैक्टर्स मॉडल्स

स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड ट्रैक्टर
लोकप्रिय
स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड
₹4.98 - ₹5.35 लाख* EMI ₹0/m
25 - 30 HP 2WD 2 सिलिंडर
अधिक जानकारी प्राप्त करें
स्वराज कोड ट्रैक्टर
नवीनतम
लोकप्रिय
स्वराज कोड
₹2.59 - ₹2.65 लाख* EMI ₹0/m
11.1 HP 2WD 1 सिलिंडर
अधिक जानकारी प्राप्त करें
स्वराज 717 ट्रैक्टर
लोकप्रिय
स्वराज 717
₹3.39 - ₹3.49 लाख* EMI ₹0/m
15 HP 2WD 1 सिलिंडर
अधिक जानकारी प्राप्त करें
महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर
लोकप्रिय
महिंद्रा युवराज 215 NXT
₹3.30 - ₹3.50 लाख* EMI ₹0/m
15 HP 2WD 1 सिलिंडर
अधिक जानकारी प्राप्त करें
न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 ट्रैक्टर
नवीनतम
न्यू हॉलैंड सिम्बा 20
₹3.50 - ₹3.80 लाख* EMI ₹0/m
17 HP 2WD 1 सिलिंडर
अधिक जानकारी प्राप्त करें
स्वराज टारगेट 625 ट्रैक्टर
नवीनतम
कैप्टन 280 DI 4WD ट्रैक्टर
कैप्टन 280 DI 4WD
₹4.98 - ₹5.41 लाख* EMI ₹0/m
28 HP 4WD 2 सिलिंडर
अधिक जानकारी प्राप्त करें

पुराना मिनी ट्रैक्टर

सेकंड हैंड फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर
फोर्स ऑर्चर्ड मिनी
2020 27 एचपी
₹3.50 लाख* EMI ₹7,519/m
अधिक जानकारी प्राप्त करें
सेकंड हैंड वीएसटी शक्ति वीटी- 180D HS/JAI 4WD ट्रैक्टर
वीएसटी शक्ति वीटी- 180D HS/JAI 4WD
2022 18 एचपी
₹2.85 लाख* EMI ₹6,114/m
अधिक जानकारी प्राप्त करें
सेकंड हैंड वीएसटी शक्ति एमटी 224 1D अजय 4WD  ट्रैक्टर
वीएसटी शक्ति एमटी 224 1D अजय 4WD
2022 22 एचपी
₹3.67 लाख* EMI ₹7,875/m
अधिक जानकारी प्राप्त करें
सेकंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 6028 मैक्सप्रो (वाइड ट्रैक)  ट्रैक्टर
मैसी फर्ग्यूसन 6028 मैक्सप्रो (वाइड ट्रैक)
2022 28 एचपी
₹3.83 लाख* EMI ₹8,236/m
अधिक जानकारी प्राप्त करें
सभी मिनी ट्रैक्टर्स देखें

भारत में मिनी ट्रैक्टर के बारे में

मिनी ट्रैक्टर, जिन्हें छोटे ट्रैक्टर के रूप में जाना जाता है, विशेष रूप से ये छोटे खेतों, बागवानी फसलों एवं बागों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इनमें सामान्य ट्रैक्टरों जैसी ही विशेषताएं होती हैं, लेकिन व्हील ट्रैक, ऊंचाई, वजन एवं टर्निंग रेडियस में बदलाव किए जाते हैं। 1200 मिमी से कम चौड़ाई वाले ट्रैक्टर को मिनी ट्रैक्टर माना जा सकता है। इनका व्यापक रूप से छिड़काव एवं अंतर-खेती कार्यों में उपयोग किया जाता है।

भारत में, मिनी ट्रैक्टरों ने पिछले 10 से 15 वर्षों में लोकप्रियता हासिल करना शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे छोटे खेतों में आसानी से काम करने में सक्षम है। भारत में कई लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड हैं, जो अलग-अलग एचपी रेंज में मिनी ट्रैक्टर का निर्माण करते हैं। मिनी ट्रैक्टर के निर्माता ब्रांड्स में महिंद्रा, स्वराज, जॉन डियर, सोनालिका जैसे नाम शामिल हैं।

भारतीय बाजार के लिए हाल ही में लॉन्च किए गए मिनी ट्रैक्टर

  • महिंद्रा ने हाल ही में महिंद्रा ओजा सीरीज के तहत चार नए मिनी ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च किए हैं।
  • स्वराज ब्रांड के नये मिनी ट्रैक्टर का नाम स्वराज टारगेट 625 एवं स्वराज टारगेट 630 है।
  • वहीं VST शक्ति ने सीरीज 9 लॉन्च किये हैं, जिसमें उन्नत सुविधाओं से लैस 6 नये मिनी ट्रैक्टर शामिल हैं।

मिनी ट्रैक्टर क्यों खरीदें?

  • मिनी ट्रैक्टर को छोटे खेतों, अंगूर के बागों एवं बगीचों में चलाना आसान है।
  • पूर्ण आकार के ट्रैक्टरों की तुलना में, मिनी ट्रैक्टर कम रखरखाव की मांग करते हैं एवं कम ईंधन की खपत करते हैं।
  • ये बहुमुखी ट्रैक्टर हैं, जो जुताई, बुवाई, छिड़काव एवं ढुलाई जैसे विभिन्न कार्यों के लिए एकदम सही हैं।
  • ये मिनी फार्म ट्रैक्टर किफायती भी हैं एवं भारतीय किसानों के एक बड़े वर्ग के बजट में हैं।

भारत में मिनी ट्रैक्टरों में क्या लेटेस्ट इनोवेशन किए गए हैं?

भारत में मिनी ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक से लैस हैं, जो उन्हें भारतीय किसानों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बनाता है। मिनी ट्रैक्टरों में दिये जाने वाले कुछ नये तकनीकों की जानकारी नीचे दी गयी है:

इंजन

  • कुबोटा जैसे लोकप्रिय ब्रांड न्यू E-TVCS इंजन के साथ मिनी ट्रैक्टर पेश करते हैं, जो हाई पॉवर, स्वच्छ उत्सर्जन, कम कंपन और कम शोर करते हैं।
  • महिंद्रा के नवीनतम मिनी ट्रैक्टर में एक स्प्रेयर सेवर स्विच दिया गया है, जो महंगे स्प्रे की 10% तक की बचत करता है।
  • महिंद्रा के नवीनतम मिनी ट्रैक्टर एक ऑटो-स्टार्ट सुविधा से लैस हैं, जिसमें इंजन को चालू और बंद करने के लिए एक बिना चाभी वाला पुश बटन दिया गया है।

ट्रांसमिशन

  • कुछ नए मिनी ट्रैक्टर सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन के साथ आते हैं, जो कार-टाइप गियर शिफ्टिंग की सुविधा प्रदान करते हैं।
  • सीड ड्रिल को कुशल तरीके से चलाने के लिए क्रीपर तकनीक प्रदान की जाती है। जिससे मिनी ट्रैक्टर अत्यधिक सटीकता के साथ बीज बो सकते हैं।
  • कुबोटा जैसे ब्रांड सबसे कम टर्निंग रेडियस वाले मिनी ट्रैक्टर ऑफ़र करते हैं। फ्रंट एक्सल में इसकी बेवल गियर तकनीक 2.1 मीटर टर्निंग रेडियस प्रदान करती है।

पीटीओ

  • मिनी ट्रैक्टर के नये मॉडल इकोनॉमी PTO, ePTO, या RPTO, एवं स्टैंडर्ड PTO स्पीड जैसे कई PTO विकल्पों के साथ आते हैं।
  • ePTO ऑटोमैटिक रूप से टर्निंग के दौरान PTO को जोड़ एवं अलग कर सकता है, जो हल्के उपकरणों का उपयोग करते समय ईंधन बचाने में मदद करता है।
  • इकोनॉमी PTO ट्रैक्टर को कम RPM पर उपकरणों को चलाने में सक्षम बनाता है। जिससे ईंधन की बचत होती है।
  • RPTO रिवर्स मोड वाले रिवर्स फॉरवर्ड रोटावेटर जैसे उपकरणों को चलाने में मदद करता है।

हाइड्रोलिक्स

  • नये EQL तकनीक के साथ ट्रैक्टर उपकरणों को जल्दी से उठा एवं नीचे रख सकता है।
  • नए मिनी ट्रैक्टर ADDC हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस होते हैं, जो कठिन कृषि कार्यों के दौरान ऑटो इम्प्लीमेंट लिफ्ट और इलेक्ट्रॉनिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल में मदद करता है।

भारत में मिनी ट्रैक्टर खरीदने के लिए गाइडेंस

  • मिनी ट्रैक्टर की कीमत उसके HP रेंज, उनमें दी गई सुविधाएं और तकनीक के आधार पर अलग-अलग होती है। इसलिए, यदि आप एक मिनी ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो आपको पहले अपनी आवश्यकताओं को जानना चाहिए और फिर अपना बजट तय करना चाहिए।
  • यदि आप छिड़काव के लिए एक मिनी ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो आपको ऐसे मिनी ट्रैक्टर को खरीदने के बारे में विचार करना चाहिए, जिसका टर्निंग रेडियस कम हो, जो हल्का हो एवं जिसमें पॉवरफुल पीटीओ दिया गया हो।
  • वहीं यदि आप सामान्य खेती की गतिविधियों के लिए एक मिनी ट्रैक्टर चाहते हैं, तो आप 2WD मिनी ट्रैक्टर ले सकते हैं, जो कि लागत प्रभावी हैं, और रोटावेटर, कल्टीवेटर जैसे विभिन्न उपकरणों को आसानी से चला सकता है।

भारत में मिनी ट्रैक्टर के पॉपुलर ब्रांड्स

महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर

भारत में मिनी ट्रैक्टर ब्रांड में महिंद्रा सबसे लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर ब्रांड है। महिंद्रा जीवो सीरीज और महिंद्रा ओजा सीरीज जैसे कई लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर का निर्माण करती है। महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर 15 एचपी से 40 एचपी की रेंज में उपलब्ध हैं। लोकप्रिय महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर मॉडल में शामिल हैं:

  • महिंद्रा 265 DI XP प्लस ऑर्चर्ड
  • महिंद्रा जीवो 225 DI 4WD
  • महिंद्रा जीवो 245 DI 4WD

स्वराज मिनी ट्रैक्टर

स्वराज मिनी ट्रैक्टर अपने ईंधन-कुशल इंजन के लिए जाना जाता हैं, जो 2WD एवं 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 2WD मिनी ट्रैक्टर का व्यापक रूप से उपयोग छोटे खेतों के लिए किया जाता है, वहीं इसका 4WD मिनी ट्रैक्टर अंगूर के बागों के लिए सबसे उपयुक्त हैं। स्वराज मिनी ट्रैक्टर 11 से 30 एचपी रेंज में आते हैं। इनके कुछ लोकप्रिय मॉडल हैं:

  • स्वराज कोड
  • स्वराज 717
  • स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड NT
  • स्वराज टारगेट 630

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर

ये मिनी ट्रैक्टर 3-सिलेंडर इंजन के साथ आते हैं, जो खेतों में हाई परफ़ोर्मेंस देते हैं। कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की HP रेंज 21 से 27 है। कुबोटा ब्रांड के कुछ लोकप्रिय मॉडल हैं:

  • कुबोटा नियोस्टार B2441
  • कुबोटा नियोस्टार B2741S
  • कुबोटा नियोस्टार A211N नैरोट्रैक

जॉन डियर मिनी ट्रैक्टर

जॉन डियर मिनी ट्रैक्टर, एक भरोसेमंद और पॉवरफुल ट्रैक्टर हैं, जो 28 HP से 36 HP तक का पॉवर आउटपुट देते हैं। इन ट्रैक्टरों को चिकनी और खुरदरी दोनों तरह की सतहों पर काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो उन्हें किसी भी प्रकार की मिट्टी के लिए उपयुक्त बनाता है। जॉन डियर ब्रांड के कुछ लोकप्रिय मॉडल हैं:

  • जॉन डियर 3028 EN
  • जॉन डियर 3036 EN

कैप्टन मिनी ट्रैक्टर

कैप्टन पहला ऐसा ट्रैक्टर ब्रांड है, जिसने अपनी स्थापना के बाद से सिर्फ़ मिनी ट्रैक्टर ही बनाए हैं। इसके ट्रैक्टर ईंधन कुशल, किफायती और कम रखरखाव लागत वाले होते हैं। ये ट्रैक्टर 20 से 28 एचपी रेंज में आते हैं। कुछ लोकप्रिय कैप्टन मिनी ट्रैक्टर मॉडल हैं:

  • कैप्टन 200 DI 4WD
  • कैप्टन 250 DI
  • कैप्टन 280 DI 4WD

सोनालिका मिनी ट्रैक्टर

सोनालिका मिनी ट्रैक्टर छिड़काव, जुताई, ढुलाई, खेती, जैसे विभिन्न कार्यों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। सोनालिका मिनी ट्रैक्टर 11 से 30 एचपी रेंज में उपलब्ध हैं। ब्रांड के कुछ लोकप्रिय मॉडल हैं:

  • सोनालिका GT 20
  • सोनालिका MM 18
  • सोनालिका टाइगर GT 26 DI

VST शक्ति मिनी ट्रैक्टर

VST शक्ति मिनी ट्रैक्टर सेगमेंट में एक प्रसिद्ध ब्रांड है। इसने हाल ही में सीरीज 9 लॉन्च की है, जिसमें उन्नत तकनीक और अत्याधुनिक डिज़ाइन से लैस छह मल्टी-यूटिलिटी कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर शामिल हैं। वीएसटी शक्ति मिनी ट्रैक्टर 17 से 39 एचपी रेंज में उपलब्ध हैं। इस ब्रांड के कुछ लोकप्रिय मॉडल हैं:

  • वीएसटी शक्ति एमटी 224 1D अजय 4WD
  • वीएसटी शक्ति वीटी 180D एचएस/जय 4WD

मिनी ट्रैक्टर की प्राइस लिस्ट

भारततत में छोटे ट्रैक्टर की कीमत 2,59,700 रुपये* से लेकर 8,09,600 रुपये* तक है। कृपया ध्यान दें कि भारत में ऑन-रोड मिनी ट्रैक्टर की कीमत रजिस्ट्रेशन शुल्क, खरीदी गई एक्सेसरीज एवं बीमा लागत के आधार पर एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न हो सकती है। आप कंपेयर ट्रैक्टर टूल्स का उपयोग कर विभिन्न मिनी ट्रैक्टर के प्राइस एवं फीचर्स की भी एक दूसरे से तुलना कर बेहतर ट्रैक्टर खरीदने का निर्णय ले सकते हैं।

मिनी ट्रैक्टर खरीदने में ट्रैक्टरकारवां आपकी कैसे मदद कर सकता है?

ट्रैक्टरकारवां एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे ट्रैक्टर, मिनी ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और हार्वेस्टर के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यहाँ, आपको विभिन्न मिनी ट्रैक्टर ब्रांड, मॉडल सहित अन्य उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। हमारे पास ट्रैक्टर वीडियो के लिए एक अलग सेक्शन भी है, जहाँ आप मिनी ट्रैक्टर के बारे में बेहतर समझ पाने के लिए मिनी ट्रैक्टर वीडियो भी देख सकते हैं।

इसके अलावा, पोर्टल उन लोगों को किफायती ट्रैक्टर लोन की सुविधा भी प्रदान करता है जो अपनी पसंद का मिनी ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट की समस्या का सामना कर रहे हैं। तो, अपने मिनी ट्रैक्टर की खरीद पर सबसे अच्छा सौदा पाने के लिए हमसे संपर्क करें।

बेहतर चुनने के लिए अधिक जानें

Top 10 Mini Tractors in India for Farming
Tractors 29 Oct 2024
Mini tractors are becoming a top choice of Indian farmers because of their practicality in orchards and intercultural operations. Also, it has perfect dimensions for comfortable operations in orchards and vineyards. Modern mini tractors have almost all the features of full-sized tractors. Many brands in India offer a wide range of mini tractors. Go through this article to check out the top mini tractors in the market. Review their key specifications and features to see which model best suits your demands.
और देखें
Tractor - A Necessity to India’s Agriculture: Uses, Types and Functions
Tractors 24 Oct 2024
The tractor is an agricultural machinery that has replaced oxen and cows, which were used in ancient times. Now, the world is becoming technologically more advanced, and tractors are popular in the agricultural lands and farms. But, to know the exact meaning, uses, and functions, we need to understand each aspect in detail. In today’s blog, we will explore all the details of a tractor, including its types and functions. So, without wasting time, let’s delve into the blog.
और देखें
सभी ब्लॉग्स देखें

मिनी ट्रैक्टर्स पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2025 में भारत में मिनी ट्रैक्टर की कीमत 2,59,700 रुपये* से लेकर 8,09,600 रुपये* तक है।  

मिनी ट्रैक्टर के लिए महिंद्रा सबसे अच्छे ब्रांड में से एक है।

भारत में सबसे लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर में महिंद्रा जीवो 245 DI 4WD, स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड NT और कुबोटा A211N के नाम शामिल हैं।

स्वराज कोड भारत में सबसे किफ़ायती मिनी ट्रैक्टर है।

महिंद्रा युवराज 215 NXT सबसे ज़्यादा ईंधन कुशल मिनी ट्रैक्टर है।

मिनी ट्रैक्टर की एचपी रेंज 11 से 40 तक होती है।

भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए मिनी ट्रैक्टर्स में महिंद्रा ओजा 2127 4WD, स्वराज टारगेट 630 और वीएसटी शक्ति 929 DI EGT के नाम आते हैं।

रोटावेटर, मिस्ट ब्लोअर, ट्रैक्टर ट्रेलर आदि लोकप्रिय उपकरण हैं, जिन्हें मिनी ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जा सकता है।

Disclaimer
The Website is only providing services by providing indepth & well-researched information on various vehicles and implements to the Users. If you express your interest in any of the vehicles or implements whose information is provided on the Website, Your details shall be shared as a sales lead for TVS Credit. The Website neither facilitate, in any manner, the purchase and sale of any vehicle or implement whose information is displayed and does not as a 'live/online marketplace' in terms of Information Technology Act, 2000 (as amended from time to time) nor provide loans.
All images displayed on this Website are for illustration and representation purposes only. Actual vehicle, specifications, colors, and features may vary from those shown in the images. Tractorkarvan does not guarantee that the images accurately reflect the final product.
*The price disclosed against the each used vehicle /product displayed herein is the Base Price. The final price of the each of the product shall be determined in accordance with the Residual Management Policy of TVS Credit Services Limited.
The price disclosed against all new products herein is an indicative Price. The final price of each of the respective product will be determined in accordance with the discounts/offers/regional taxes & govt. norms at your final purchase location's dealership/platform/store.