| भारत में ट्रैक्टर | एचपी | एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|---|
| आयशर 551 | 49 एचपी | ₹7.34 लाख - ₹8.13 लाख* |
| आयशर 557 | 50 एचपी | ₹8.12 लाख - ₹8.98 लाख* |
| आयशर 551 4WD | 49 एचपी | ₹8.63 लाख - ₹9.05 लाख* |
| आयशर 241 | 25 एचपी | ₹3.83 लाख - ₹4.15 लाख* |
| आयशर 333 | 36 एचपी | ₹5.55 लाख - ₹6.06 लाख* |
| आयशर 380 | 40 एचपी | ₹6.26 लाख - ₹7.00 लाख* |
| आयशर 485 | 45 एचपी | ₹6.65 लाख - ₹7.56 लाख* |
| आयशर 242 | 25 एचपी | ₹4.71 लाख - ₹5.08 लाख* |
Mahindra tractor price in India starts from ₹ 2.59 lakh and goes up to ₹ 18.19 lakh*. 2WD tractors, ranging from 11 HP to 95 HP, are available on Tractor Junction, making it the ideal platform for those seeking the best in India. Our platform has listed power-packed tractors with complete information such as 2WD tractor price, warranty and features. For a powerful 2WD tractor, some of the trusted brands in India are Mahindra, Sonalika, Swaraj, John Deere and more. Farmers can choose from the best 2WD models like the Swaraj 744 xt, Swaraj 855, Mahindra 575 di xp plus, Farmtrac 45, John Deere 5310, and more.
आयशर ट्रैक्टर्स उद्योग में एक अग्रणी नाम है, जो वैल्यू-फॉर-मनी वाले ट्रैक्टर प्रदान करने वाले ब्रांड के रूप में जाने जाते हैं। कंपनी का 'ई' प्रतीक भारतीय किसानों के बीच एक विश्वसनीय चिह्न है। ब्रांड ऐसे ट्रैक्टर बनाते हैं, जो परफोर्मेंस में कुशल होने के साथ-साथ किफायती भी होते हैं।
भारतीय किसानों को इनोवेशन एवं उन्नत तकनीकी समाधान प्रदान करने के लिए ब्रांड नए ट्रैक्टर लॉन्च करता रहता है। आयशर ट्रैक्टर के कुछ नए मॉडलों में आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा जी3, आयशर 557 प्राइमा जी3 4WD, आयशर 380 प्राइमा जी3 सहित कई अन्य नाम शामिल हैं।
आयशर 1930 के दशक में आयशर गुडअर्थ नाम से अस्तित्व में आया। दो भाइयों, अल्बर्ट और जोसेफ आयशर ने जर्मनी के म्यूनिख के एक छोटे से शहर में कंपनी की स्थापना की। कंपनी ने अपना पहला ट्रैक्टर 20 एचपी पॉवर आउटपुट प्रदान करने वाले ड्यूज डीजल इंजन के साथ बनाया। 1952 से 57 तक, कंपनी ने भारत में लगभग 1500 ट्रैक्टर यूनिट्स का आयात एवं बिक्री की। 1959 में, ब्रांड ने अपने फरीदाबाद संयंत्र में ब्रांड ने अपना पहला स्वदेशी ट्रैक्टर बनाया। 1998 में, आयशर ने भारत में अपना सबसे बड़ा ट्रैक्टर प्लांट खोला, जो मध्य प्रदेश के मंडीदीप में स्थित है। 2005 में, TAFE, ट्रैक्टर एवं फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड समूह ने आयशर ट्रैक्टर कंपनी का अधिग्रहण किया।
आयशर प्राइमा सीरीज में नए आयशर ट्रैक्टर शामिल हैं, जो अपनी प्रगतिशील तकनीक, प्रीमियम स्टाइलिंग एवं बेहतरीन आराम के लिए पॉपुलर हो रहे हैं। प्राइमा सीरीज के ट्रैक्टर मल्टी-स्पीड पीटीओ, स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील, रैप-अराउंड लैंप, वॉक-मी-होम जैसे कई स्टाइलिश एवं प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं। इस सीरीज के पॉपुलर ट्रैक्टर मॉडल्स में आयशर 557 प्राइमा जी3, आयशर 480 प्राइमा जी3 आदि शामिल हैं।
आयशर 241: यह 25 एचपी का ट्रैक्टर है जो एयर-कूल्ड डीजल इंजन के साथ आता है। इसकी कीमत 3,83,000* रुपये से लेकर 4,15,000* रुपये तक है।
आयशर 242: यह आयशर ट्रैक्टर 1557 सीसी की इंजन क्षमता के साथ आता है जो 25 एचपी पॉवर आउटपुट देता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर का कंबिनेशन है, जो कई फील्ड ऑपरेशन के लिए अधिक गियर आप्शन सुनिश्चित करता है। इसकी कीमत रूपये 4,71,000* से रूपये 5,08,000* तक है।
आयशर 380: यह ब्रांड के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है, और यह 40 एचपी इंजन के साथ आता है। इसके आयशर 380 4WD, आयशर 380 प्राइमा G3, आयशर 380 प्राइमा G3 4WD, एवं आयशर 380 सुपर पॉवर जैसे अन्य वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध हैं। आयशर 380 एवं इसके वेरिएंट की कीमत रूपये 7,13,000* से रूपये 8,19,000* के बीच है।
आयशर 333: यह ट्रैक्टर 36 एचपी इंजन के साथ आता है। इस मॉडल के दो और वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं, जो आयशर 333 सुपर प्लस एवं आयशर 333 सुपर प्लस प्राइमा जी3 हैं। इन तीनों ट्रैक्टरों की कीमत 5,55,000 रुपये* से लेकर 6,75,000 रुपये* तक है।
आयशर 368: इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2945 सीसी है, एवं यह 38 एचपी पॉवर देता है। आयशर 368 ट्रैक्टर की कीमत 6,18,000 रुपये* से लेकर 6,73,000 रुपये* तक है।
आयशर 485: यह 45 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 2945 सीसी की इंजन क्षमता वाले एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है। ब्रांड इस ट्रैक्टर का एक और वेरिएंट, आयशर 485 सुपर प्लस ऑफर करता है, जो 49 एचपी पॉवर जनरेट करता है। दोनों वेरिएंट की कीमत 6,65,000* रुपये से लेकर 7,56,000* रुपये तक है।
आयशर 551: इसमें लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 49 एचपी पॉवर देता है। यह ट्रैक्टर कई वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें आयशर 551 4WD, आयशर 551 सुपर प्लस, आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3, आयशर 551 प्राइमा G3, आयशर 551 प्राइमा G3 4WD, आयशर 551 हाइड्रोमैटिक और आयशर 551 हाइड्रोमैटिक प्राइमा G3 शामिल हैं। इस ट्रैक्टर मॉडल की कीमत 6,80,000* रुपये से लेकर 9,19,000* रुपये तक है।
आयशर 557: यह मॉडल 50 एचपी इंजन के साथ आता है। आयशर 557 4WD, आयशर 557 प्राइमा G3, और आयशर 557 प्राइमा G3 4WD ब्रांड द्वारा ऑफर किए जाने वाले इस मॉडल के अन्य वेरिएंट हैं। सभी वेरिएंट की कीमत रूपये 8,12,000* से रूपये 10,30,000* तक है।
भारत में आयशर ट्रैक्टर की कीमत रूपये 3,08,000* से रूपये 10,30,000* (एक्स-शोरूम) तक है। आयशर ट्रैक्टर के फाइनल ऑन रोड कीमत की गणना कई लागतों, जैसे RTO शुल्क, कर, बीमा, आदि को शामिल करके की जाती है। आप यहाँ किसी भी आयशर ट्रैक्टर की अपडेटेड ऑन-रोड कीमत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
ट्रैक्टरकारवां से संपर्क करके ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी लें।
सबसे सस्ता आयशर ट्रैक्टर मॉडल आयशर 188 है, जो 3,08,000* रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। सबसे महंगा मॉडल आयशर 557 प्राइमा जी3 4WD है, जो अधिकतम 10,30,000* रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त, यदि आप दो आयशर ट्रैक्टरों की कीमतों एवं स्पेसिफिकेशंस की तुलना करना चाहते हैं, तो हमारे ट्रैक्टर तुलना टूल का उपयोग करें।
पूरे भारत में आयशर के 600 से अधिक डीलर एवं 1000+ कस्टमर टचपॉइंट हैं। अगर आप अपने नजदीकी आयशर ट्रैक्टर डीलर के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे पोर्टल के आयशर ट्रैक्टर डीलर पेज पर जाएँ।
हमने सेकंड-हैंड आयशर ट्रैक्टर के लिए एक अलग सेक्शन बनाया है। हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध सभी पुराने आयशर ट्रैक्टर बेहतरीन स्थिति में हैं एवं यहाँ सूचीबद्ध होने से पहले कई क्वालिटी चेक से गुज़रे हैं।
इसके अलावा, आप हमारे पोर्टल से पुराने ट्रैक्टर लोन लेकर EMI पर सेकंड-हैंड आयशर ट्रैक्टर भी खरीद सकते हैं। हम आसान EMI आप्शन प्रदान करते हैं।
ट्रैक्टरकारवां एक भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आप विभिन्न आयशर ट्रैक्टर मॉडल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ, हमनें भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हर आयशर ट्रैक्टर की स्पेसिफिकेशंस, कीमतों सहित सभी जानकारी उपलब्ध कराई है। हमारे पास आयशर 4WD ट्रैक्टर, मिनी ट्रैक्टर के लिए अलग-अलग पेज हैं। इसके अलावा, आप हमारे ट्रैक्टरकारवां वीडियो पेज पर आयशर ट्रैक्टर वीडियो भी देख सकते हैं।
अगर आप बजट की समस्या का सामना कर रहे हैं एवं फिर भी अपना पसंदीदा आयशर ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी लोन सुविधा की मदद लें। हम नए एवं सेकंड-हैंड आयशर ट्रैक्टरों पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर किफायती ट्रैक्टर लोन प्रदान करते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभी हमसे संपर्क करें।
भारत में आयशर ट्रैक्टर की कीमत 3,08,000* रुपये से लेकर 10,30,000* रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
खेती के लिए आयशर 380 सबसे अच्छा माना जाता है।
आयशर ट्रैक्टर 18 से 50 एचपी रेंज में उपलब्ध हैं।
आयशर 188 भारत में सबसे सस्ता आयशर ट्रैक्टर है।
आयशर 557 प्राइमा G3 4WD भारत में सबसे महंगा आयशर ट्रैक्टर है।
आयशर 241 सबसे ज़्यादा ईंधन कुशल आयशर ट्रैक्टर है।
आप अपने निकटतम आयशर ट्रैक्टर डीलर को खोजने के लिए ट्रैक्टरकारवां के आयशर ट्रैक्टर डीलर पेज पर पर जा सकते हैं।