कुबोटा डीसी-99G एक विशेष हार्वेस्टर मशीन है, जिसे धान की बेहतर कटाई के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक दमदार डीजल इंजन से लैस है, जो 98.3 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। यह बड़े अनाज टैंक एवं ईंधन टैंक से लैस है, साथ ही अनाज को प्रभावी ढंग से अलग करने के लिए एक बड़ा थ्रेसिंग सिलेंडर भी दिया गया है। यह मुख्य रूप से चावल की खेती के लिए बनाया गया है।